विषय :- प्रदर्शनियों में हिस्सा लेने बाबत |
आदरणीय,
उपरोक्त विषय में नम्र निवेदन है कि मैं हाथ टप्पा छपाई का सिद्ध हस्त राष्ट्रीय पुरस्कृत शिल्पी हूँ |
आपका कार्यालय पिछले कई दशकों से हस्त निर्मित कलाओं एवं कलाकारों को प्रोहत्साहित करता आ रहा है जिसकी मुख्य गतिविधियों मैं देश और विदेशों मैं हस्त कलाओं तथा वस्त्रों को बाजार दिलाने के क्रम मैं प्रत्यक्ष प्रदर्शन एवं बिक्री का प्रदर्शनियों के माध्यम से आयोजन कर गरीब, अशिक्षित के साथ ही उत्कृष्ठ एवं बेरोजगार कारीगरों को बाजार उपलब्ध करा कर उन्हें जीवन धारा से जोड़े रखना है |
आपकी जानकारी के लिये मैं बताना चाहता हूँ कि सांगानेरी हैण्ड ब्लाक प्रिंटिंग जो कि भोगोलिक संकेतक पंजीकरण ( G I ) प्राप्त हस्तकला है, जिसके उत्पादों जैसे :- छींट, साड़ी, सलवार कमीज, दुपट्टा, चूडीदार, कुर्ता, अंगोछा, साफा, घाघरा, चोली, कब्ज़ा, अचकन, बंडी, कमरबंद, शेरवानी,पजामा, कच्छी, कच्छा, चड्डी, चड्डा, लंगोट एवं साथ ही ओढ़ने बिछाने के लायक सामान जैसे :- पलंग पोश, मेजपोश, पर्दे, गिलाफ खोला, रजाई खोला, जाजम, गूदड़ी, तथा इंडो वेस्टर्न क्लोदिंग्स के साथ ही डीजाईनर टेक्सटाइल्स का निर्माण किया जाता है |
अतः आदरणीय से करबद्ध हाथ जोड़कर सानुरोध निवेदन है कि उपरोक्त विषय मैं अपनी कृपा दृष्ठि एवं आशीर्वाद मुझ कारीगर पर कर अनुग्रहित करें |
एक कारीगर
ब्रज बल्लभ उदयवाल
Brij Ballabh Udaiwal
Shilpi
6/46 Near Silibery
Sanganer,
Pin-302029
Jaipur
01412731106
brij_ballabh@yahoo.co.uk
shilpihandicraft.com
pug-marks.com
prakhyastores.com
+919314505805
No comments:
Post a Comment